Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing दर्दनाक हादसा : श्मशान जाते समय ट्रक से टकराई मेटाडोर, 18 की मौत, कई अन्य घायल
Traumatic accident: Matador collided with truck while going to crematorium, 18 killed, many others injured

दर्दनाक हादसा : श्मशान जाते समय ट्रक से टकराई मेटाडोर, 18 की मौत, कई अन्य घायल

कोलकाता : बंगाल के नदिया जिले से बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, और कई जख्मी है। जानकारी अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी कई और लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मिली जानकारी मुताबिक ये घटना उस वक़्त हुई जब उत्तर 24 परगना के बागदा से शव को लेकर 35-40 लोग मेटाडोर में सवार होकर नदिया जिले के नवद्वीप श्मशान घाट को जा रहे थे। वहीँ जब वे लोग हांसखाली के फूलबाड़ी इलाके में पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा पत्थर लदा एक ट्रक खड़ा था जिसे उनकी मेटाडोर तेज रफ्तार से टकरा गई। इस भयानक एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गए। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वहीँ मौके पर तुरंत राहत कार्य चलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 18 लोगों को मृत बताया। वहीँ कई अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ लोगों का कहना है कि सड़क खराब थी और कोहरा भी था, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। वहीँ पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

 


Leave a Reply