Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing 10 मार्च को वोटों की गिनती को उचित ढंग से पूरा करने के लिए काऊंटिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
Training given to counting staff to properly complete the counting of votes on March 10

10 मार्च को वोटों की गिनती को उचित ढंग से पूरा करने के लिए काऊंटिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

जालंधर : ज़िले में 20 फ़रवरी को पूरी हुई वोटिंग प्रक्रिया से बाद 10 मार्च,2022 को वोटों की गिनती को उचित ढंग के साथ पूरा करने को यकीनी बनाने के लिए आज यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सभी 9 विधान सभा हलकों के गिनती स्टाफ के लिए प्रशिक्षण सैशन करवाया गया। सैशन की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिशनर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने बताया कि सभी 9 गिनती केन्द्रों में 1170 के करीब कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जिनमें 540 गिनती स्टाफ और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ सम्बन्धित 630 कर्मी शामिल हैं।डिप्टी कमिशनर, जिनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह और अमरजीत बैंस भी मौजूद थे, ने बताया कि सरकारी मैरीटोरियस स्कूल,सरकारी आर्टस और स्पोर्टस कालेज और दफ़्तर, डायरैक्टर लैड् रिकार्ड में गिनती केंद्र स्थापित किए गए है,जहाँ गिनती के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड -19 महामारी के मद्देनज़र इस बार हर विधान सभा हलके के लिए दो गिनती हाल बनाए गए है जिससे कोविड सम्बन्धित उचित व्यवहार की सख़्ती के साथ पालना को यकीनी बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि हर हाल में 7 टेबल होगें,तो इन काऊंटिंग टेबल पर सुपरवाइज़र,काऊंटिंग असिस्टेंट और माईक्रो अबज़रवर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार गिणती केंद्र पर उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि या गिनती एजंटों सहित किसी को भी मोबाईल ले जाने की आज्ञा नहीं होगी। हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही अगले दौर की गिनती शुरू होगी और हर राउंड की जानकारी चुनाव आयोग की वैबसाईट से साथ अपलोड की जाएगी। इस दौरान ज़िला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की तरफ से गिनती स्टाफ को ई.वी.एमज़ से गिनती करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए गिनती सम्बन्धित चुनाव आयोग के आदेशों से अवगत करवाया गया। इसके इलावा ई.टी.पी.बी.एस और पोस्टल बैलट पेपरों की गिनती के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी विस्थारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर सहायक कमिशनर (यू.टी.) ओजस्वी अलंकार, सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानून्नगो राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

 


Leave a Reply