Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing सहदेव मार्केट में धार्मिक बोर्ड फाड़ने को लेकर दुकानदार और शिवसेना नेता हुए आमने सामने
Shopkeeper and Shiv Sena leader came face to face over tearing religious board in Sahdev Market

सहदेव मार्केट में धार्मिक बोर्ड फाड़ने को लेकर दुकानदार और शिवसेना नेता हुए आमने सामने

जालंधर : बता दे कि सोमवार शाम को सहदेव मार्केट में धार्मिक आयोजन को लेकर लगे बोर्ड पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विवाद ने सोमवार रात को हिंसक रूप धारण कर लिया था। वहीँ इसके बाद मंगलवार को भी यह मामला उस समय गरमा गया जब किसी ने सहदेव मार्केट में लगा धार्मिक बोर्ड फाड़ दिया। वहीँ शिवसेना नेता इशांत शर्मा का आरोप था कि सहदेव मार्केट के प्रधान अश्विनी मल्होत्रा ने साथियों सहित बोर्ड फाड़ा है। इसके अलावा उनका दावा था कि रात को भी बोर्ड को लेकर गलत शब्दावली और जातिसूचक टिप्पणी की गई थी। वहीँ इसके बाद वहां माहौल गर्मा गया।

इसके अलावा दूसरी और मार्केट के प्रधान अश्विनी मल्होत्रा का कहना था कि शिवसेना नेता ने खुद ही बोर्ड को फाढ़कर जानबूझकर इस माहौल को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता अपने समर्थकों सहित गुंडागर्दी कर रहा है। वहीँ मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हो गए और जमकर नारेबाजी हुई। इसकी सूचना मिलते भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुँच गयी। वहीँ दोपहर तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।

 


Leave a Reply