Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दर्दनाक हादसा, खेत में पाइपलाइन बिछाते समय दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

पंजाब में दर्दनाक हादसा, खेत में पाइपलाइन बिछाते समय दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

पंजाब : खबर मिली है कि तरनतारन के चम्बा खुर्द गांव में पानी की पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी खोदते हुए भूस्खलन होने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार चम्बा खुर्द गांव में एक व्यक्ति द्वारा खेती के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिसके लिए उसने अपनी जमीन पर संबंधित कार्य करने वाले चार लोगों को बुलाया था। इसी बीच आज दोपहर करीब एक बजे तीन फीट गहरी खुदाई करते समय चार लोग मिट्टी के टीले के नीचे दब गये। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो संबंधित जमीन मालिक ने जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया। जिसकी मदद से चार लोगों को बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में उन्हें फतेहाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो चचेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि जुगराज सिंह (20) और प्रितपाल सिंह (18) दो अन्य साथियों के साथ पाइप बिछाने के लिए चंबा खुर्द गांव गए थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जेसीबी से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी में दब जाने से मृतक की मौत हो गई। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।


Leave a Reply