Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत समेत शामिल होंगे कई किसान नेता
Today, many farmers leaders will join the Mahapanchayat of farmers along the Sunheda border, including Rakesh Tikait

आज सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत समेत शामिल होंगे कई किसान नेता

नई दिल्ली ( संदीप ) : आज किसान आंदोलन का 74वां दिन है। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, राष्ट्रीय किसान मजदूर एकता संगठन के अध्यक्ष बाबा गुलाम मोहम्मद, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, योगेंद्र यादव सहित काफी किसान नेता हिस्सा लेंगे।

महापंचायत में करीब एक लाख से अधिक किसानों के आने की उम्मीद है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार मेवात किसान मोर्चा के प्रवक्ता रशीद एडवोकेट ने बताया कि महापंचायत के संबंध में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बसे मेवाती व 36 बिरादरी के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह, अलवर, भरतपुर, मथुरा जिले के सभी खंडों और तहसीलों में महापंचायत के प्रचार के लिए 22 वाहनों को लगाया गया है। 

 

source link


Leave a Reply