Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

जालंधर : जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे बाईपास स्थित भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी।

बताया गया कि हाईवे पर एक कैंटर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कैंटर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जा रही थी। हादसे के बाद कार में बैठे दो युवकों के शव फ्रंट सीट में फंस गए, जबकि एक युवक का शव सड़क पर जा गिरा।

क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।


Leave a Reply