Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब भर में आज किसान जत्थेबंदियों ने किया चक्का जाम

पंजाब भर में आज किसान जत्थेबंदियों ने किया चक्का जाम

जालंधर : पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा की घोषणा थी कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम करेंगे। ये प्रदर्शन धान खरीद को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में किसानों के साथ आढ़ती और राईस मिलर्स भी शामिल है। किसानों ने पुरे पंजाब में 3 बजे तक चक्का जाम किया है और किसान 12 बजे से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के किसानों ने धन्नोवाली के पास जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम करेंगे।

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब में यह पहली बार है कि सरकार धान की खरीद करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन विरोध के अगले कदम पर फैसला लेने के लिए 14 अक्टूबर को बैठक करेगा।


Leave a Reply