Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने लंदन में खरीदा 300 एकड़ में फैला शानदार महल
India's richest man Mukesh Ambani bought a magnificent palace spread over 300 acres in London

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने लंदन में खरीदा 300 एकड़ में फैला शानदार महल

नई दिल्‍ली : भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी फैमिली के साथ लंदन में भी एक ठिकाना बनाने जा रहे हैं। अंग्रेजी अखबार मिडडे की खबर के अनुसार देश का सबसे धनी परिवार UK जा रहा है। सूत्रों की जानकारी अनुसार अंबानी परिवार Buckinghamshire, Stoke Park में 300 एकड़ क्‍लब में बसने की तैयारी कर रहा है। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार इसका सौदा 592 करोड़ रुपए में इसी साल हुआ है।

सूत्रों की जानकरी अनुसार इस मकान में 49 बेडरूम हैं। इसके अलावा इस मेंशन में अत्‍याधुनिक इलाज की सुविधा भी है। जानकारी अनुसार Covid महामारी के दौरान 4 लाख वर्ग फुट के Antilia में कैद रहने के बाद अंबानी परिवार को लगा कि एक और घर होना चाहिए। वहीँ Lockdown के दौरान परिवार ने जामनगर में भी काफी समय गुजारा। वहीँ बताया जा रहा है कि इस बार की दिवाली भी अंबानी परिवार ने नए घर में मनाई।

 


Leave a Reply