नई दिल्ली : छात्रों के लंबे इंतजार के बाद CBSE बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। CBSE द्वारा उब्लब्ध आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14 लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। आप अपना रिजल्ट CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते है ।
इस बार परीक्षा नहीं होने के चलते रोल नंबर नहीं जारी हुए थे , इसलिए छात्र-छात्राएं इस लिंक https://cbseit.in/cbse/2021/rfinder/landing.aspx पर जाकर अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। जिसके जरिये छात्र अपना परिणाम देख पाएंगे। इस साल 12वीं कक्षा के नतीजों में लड़कों की तुलना में 0.54 फीसद लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं। 99.67 फीसद लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। 99.13 फीसद लड़के पास हुए हैं। 100 ट्रांसजेंडर भी इस बार उत्तीर्ण हुए हैं।
CBSE के छात्र-छात्राएं अपना 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर में देखने के साथ अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले सप्ताह 10वीं परीक्षा का परिणाम भी जारी कर सकता है।