Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जनता पर महंगाई की मार ! 26 दिसंबर से रेलवे बढ़ाएगा किराया

जनता पर महंगाई की मार ! 26 दिसंबर से रेलवे बढ़ाएगा किराया

नेशनल न्यूज़ : भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, रेलवे ने टिकट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसका बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा. आगामी रविवार यानी 26 दिसंबर 2025 को रेलवे नए किराए की लिस्ट जारी करेगा, जिससे रेलवे को करीब 600 करोड़ की इनकम होने का अनुमान है. बता दें कि रेलवे एक से 2 पैसे प्रति किलोमीटर और 10 रुपये तक किराया बढ़ा रहा है.

बता दें कि ट्रेन यात्रियों को अब जनरल कैटेगरी में 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. मेल/एक्सप्रेस, नॉन-एसी और AC कैटेगरी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा. 215 किलोमीटर से कम दूरी का सफर करने पर टिकट के किराया पुराने वाला ही रहेगा.

वहीं नॉन-एसी कैटैगरी में 500 किलोमीटर का सफर करने पर यात्रियों को 10 रुपये ज्यादा किराया देना होगा. निम्न और मध्यम वर्ग के लिए उपनगरीय और मासिक सीजन टिकटों का किराया नहीं बढ़ाया गया है.


Leave a Reply