वाल्मीकि समाज की भावना को ठेस पहुंचाने वाले आचार्य अनिरुद्ध को गिरफ्तार करने की उठी मांग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
कार्रवाई ना हुई तो शिव सेना राष्ट्रहित बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी
जालंधर : शिव सेना राष्ट्रहित की एक बैठक मुख्य कार्यालय गोरिया कंप्लेक्स गीता कॉलोनी कांशी नगर रॉड बस्ती शेख में सीनियर नेता कुलविंदर बसरा की अगुवाई में हुईं।जिसमे मुख्य तौर पर शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख सुभाष गोरिया,परमजीत सनी, बरजिंदर सिंह,अजय सोढ़ी,हरविंदर घेड़ा शामिल हुए।बैठक में शिव सेना राष्ट्रहित के प्रमुख सुभाष गोरिया ने आचार्य अनिरुद्ध द्वारा सृष्टिकर्त्ता भगवान वाल्मीकि के ऊपर गलत टिपणी करने पर आचार्य अनिरुद्ध पर कार्रवाई करने की मांग की सुभाष गोरिया ने कहा कि ऐसे लोग देश मे दंगे करवाते है।उन्होंने कहा कि आचार्य पर देश द्रोह का पर्चा दर्ज किया जाए अगर प्रशासन ने पर्चा दर्ज नही किया तो शिव सेना राष्ट्रहित वाल्मीकि समाज का साथ देगी और बड़े स्तर रप धरना प्रदर्शन करेंगे।
[metaslider id="1461"]