Latest news
जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP

India Living News

Hot News
You are currently viewing SAD NEWS : जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे का निधन
SAD NEWS: Former Mayor of Jalandhar Surinder Mahe passes away

SAD NEWS : जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे का निधन

जालंधर : दुखद खबर है कि जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शहर के राजनीतिक गलियारों में शोक पसर गया। बता दे सुरिंदर महे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जालंधर का काफी विकास भी करवाया है।

सुरिंदर महे कांग्रेस की टिकट पर जीतकर मेयर बने थे और साल 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रहे। साल 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए महे का नाम काफी चर्चा में भी रहा। उन्होंने जालंधर वेस्ट हल्के से टिकट के लिए खूब जद्दोजहद भी की, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी थी।

कांग्रेस ने महे को दरकिनार करते हुए सुशील रिंकू को टिकट दी थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। सुरेंद्र महे द्वारा आजाद चुनाव भी लड़ा गया, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे सुरिंदर महे ने 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया। मिली जानकारी अनुसरा उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट पर होगा।


Leave a Reply