Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing रिपोर्ट लिखवाने आये लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर कर्मचारियों को पीटा
The people who came to write the report entered the police post and beat the employees

रिपोर्ट लिखवाने आये लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर कर्मचारियों को पीटा

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में बसंत चौकी में रात को युवक के लापता होने की रिपोर्ट लिखाने आए व्यक्ति के साथ 10 से 12 लोगों ने बैरक में पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मुलाजिमों पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। मिली जानकारी इस लड़ाई में दो कर्मचारियों को चोटें भी आई। वहीं थाने का मुंशी भी घायल हो गया, जिसके हाथ पर तीखी वस्तु से वार किया गया।

वहीँ सूचना पाकर चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल कर्मियों को उपचार के लिए ले जाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज किया। जिसमें 5 अज्ञात आरोपी भी अलग से नामजद किए गए हैं। इनके खिलाफ पांच अज्ञातों के खिलाफ हत्या प्रयास, छीना झपटी, वर्दी फाड़ने, धमकियां देने व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। वहीँ इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Leave a Reply