Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस शहर में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे डीजल, इस नंबर पर करनी होगी कॉल
Diesel will now be able to call home in this city in Punjab, will have to call this number

पंजाब के इस शहर में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे डीजल, इस नंबर पर करनी होगी कॉल

पठानकोट (अनिल ): देश में ईंधन की बचत और स्टोर किए ईंधन से होने वाले हादसों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘फ्यूल एट योर डोर स्टेप’ योजना शुरू की है। इसके तहत अब लोग मोबाइल से अपने घर या दफ्तर पर डीजल मंगवा सकते हैं। पठानकोट का चामुंडा ऑटोफिल इस योजना को लागू करने वाला पंजाब का पहला पेट्रोल पंप बन गया है। 

डीजल को ग्राहक तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ‘मोबाइल बाउजर डिस्पेंसर‘ वाहन (मिनी टैंकर) तैयार किया गया है। इसकी क्षमता छह हजार लीटर डीजल की है। इसमें डीजल डालने वाली मशीन भी लगी है। चामुंडा ऑटोफिल के मालिक दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस योजना को पंजाब सरकार के लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट ने प्रमाणित किया है और टैंकर को पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन से लाइसेंस प्राप्त है।

दिनेश गुप्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल का उक्त ‘मोबाइल बाउजर डिस्पेंसर‘ पंजाब में कहीं भी डीजल की सप्लाई दे सकता है। मात्रा के हिसाब से शुल्क लेने का प्रावधान है। फिलहाल किसी से भी अभी तक अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला गया। फिलहाल वह पेट्रोल पंप के नंबर 9646661600 पर ऑर्डर ले रहे हैं। आगामी दिनों में इंडियन ऑयल एप और टोल फ्री नंबर जारी करेगा। उस पर ऑर्डर बुक होंगे

 

source link


Leave a Reply