Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing रामा मंडी चौंक में दो बसो में सवार थे 150 से अधिक प्रवासी मजदूर ,खुलेआम होता जालंधर से गोरखधंधा, कोरोना काल मे उड़ रही मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां, ट्रांसपोर्ट विभाग आला अधिकारी अपनी मस्ती में है मस्त
More than 150 migrant laborers were boarded in two buses in Rama Mandi Chock-Chief Minister's orders were being flown by private transporters in Corona

रामा मंडी चौंक में दो बसो में सवार थे 150 से अधिक प्रवासी मजदूर ,खुलेआम होता जालंधर से गोरखधंधा, कोरोना काल मे उड़ रही मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां, ट्रांसपोर्ट विभाग आला अधिकारी अपनी मस्ती में है मस्त

जालंधर : बुधवार रात जालंधर के रामामंडी चौक पर उस समय हंगामा मच गया जब सरकारी नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए निजी ट्रांसपोर्ट की बस में भारी संख्या में मजदूरों को भरा जा रहा था वही मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने इस पर वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू की तो उन्हें धमकाने के लिए हथियारों से लैस लोग वहां आ पहुंचे और पत्रकारों से गाली गलौच शुरू कर दी और उनके मोबाइल छीन लिये।

एक तरफ यहाँ पुरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है वही कई जगहो पर लॉकडाउन की गाइडलाइन्स की धज्जिया उड़ रही है। ऐसा ही मामला जालंधर में सामने आया। रामा मंडी चौंक में उस समय हंगामा हो गया जब टैक्सी यूनियन को पता चला की रामा मंडी चौक में निजी बस में तय सीमा से ज्यादा सवारियां बिठाई गयी है तो उन्होंने वहां हंगामा कर दिया और टैक्सी यूनियन और बस मालिकों में तीखी बहस हुई। इतने में बस मालिक के समर्थकों ने रोडवेज की एक बस रोक ली उस बस में भी तय सीमा से ज्यादा सवारियां थी। जानकारी के मुताबिक वहां दो बसो में 150 से ज्यादा प्रवासी मजदूर पकडे जाने से बवाल मच गया। थाना कैंट के एसएचओ अजैब सिंह औजला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति कंट्रोल की।

बस ड्राइवर मौके पर पुलिस द्वारा पकडे गए और थाना कैंट की पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उन पर कार्रवाही शुरू कर दी । इसी दौरान एसएचओ अजैब सिंह और पत्रकारों के बीच भी बहस हो गई । वहाँ मजूद पत्रकारों के फ़ोन भी छीन लिए गए। जिसे मामला काफी गर्मा गया और पत्रकारों ने उन पर गुंडागर्दी करने वालो पर सख्त कार्रवाही करने को कहा जिसे लेकर रात 12बजे तक मामला उलझा रहा।

बात तो सही है नियमो की उलंघना कर कुछ लोग अपनी जेबें भरने में जुटे है उन्हें बेचारी जनता की सेहत की कोई परवाह नही। वही बार बार ऐसे मामले सामने आने के बावजूद ट्रांसपोर्ट विभाग कुंभकर्ण की नींद सोता नजर आ रहा है।

 


Leave a Reply