Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में गुरुद्वारा तल्हन साहिब में पाठी ने दिमागी कमज़ोर युवक से किया कुकर्म , पुलिस ने किया अरेस्ट
At Gurdwara Talhan Sahib in Jalandhar, the student committed misbehavior with a mentally challenged youth, the police arrested

जालंधर में गुरुद्वारा तल्हन साहिब में पाठी ने दिमागी कमज़ोर युवक से किया कुकर्म , पुलिस ने किया अरेस्ट

जालंधर : जालंधर में मशहूर गुरुद्वारा बाबा निहाल सिंह तल्हन में 52 साल का पाठी 22 साल के युवक से वहां मिली रिहायश में कुकर्म करता रहा। सूत्रों की जानकारी के अनुसार युवक दिमागी तौर पर कमजोर है और गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए जाता था। जब युवक ने अपने पिता को इसके बारे में बताया तो पूरा मामला उजागर हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत धार्मिक स्थल पर गलत काम करने के आरोप में धार्मिक भावनाएं आहत करने व कुकर्म का केस दर्ज कर पाठी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, इसका पता चलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत आरोपी पाठी की सेवाएं समाप्त कर उसे वहां से निकाल दिया है।

पतारा इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा 22 साल का है, लेकिन दिमागी तौर पर कमजोर होने की वजह से वह ऊंचा सुनता है। वह साफ बोल भी नहीं पाता।हालांकि वह बचपन से उसे सुनते आ रहे हैं, इसलिए वो बेटे की बात को समझ जाते हैं। उसके बेटे ने उन्हें बताया कि उसके साथ कुकर्म किया गया है। यह एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार हो चुका है।

थाना पतारा की पुलिस ने बताया कि आरोपी पाठी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं, युवक का भी मेडिकल कराया जा रहा है , ताकि केस के साथ सबूत जोड़े जा सकें।

 

 

source link


Leave a Reply