Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जहर खाकर जालंधर की सड़कों पर भटकता रहा प्रेमी जोड़ा, जब तक राहगीरों को मामला समझ आया तब तक हो चुकी थी देर
the-lover-kept-wandering-on-the-streets-after-swallowing-poison-when-he-saw-death-he-told-the-passer

जहर खाकर जालंधर की सड़कों पर भटकता रहा प्रेमी जोड़ा, जब तक राहगीरों को मामला समझ आया तब तक हो चुकी थी देर

जालंधर : जालंधर के फिल्लौर कस्बे में एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। लड़का 25 साल का था, जबकि लड़की की उम्र सिर्फ 14 साल थी। इसी वजह से परिवार के लोगों ने उनके प्रेम संबंधों को कबूल नहीं किया। जहर निगलने के बाद वो पैदल ही सड़क पर जाते रहे, लेकिन जब जहर का असर होने लगा तो राहगीरों को यह बात बताई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना फिल्लौर ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि इस संबंध में लड़के के खिलाफ थाना सिटी नकोदर में किडनैपिंग का केस दर्ज है। इसके बाद मामले को वहां की पुलिस को साैंप दिया गया।

प्रेमी जोड़े की मौत के बाद पुलिस ने लड़के के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्होंने वहां आने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि उनके लड़के ने घर से भागकर उनके परिवार की नाक कटा दी है, इसलिए वो लाश लेने भी नहीं आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल लड़की के परिवार वाले पहुंचे हैं।

सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाली लड़की की मां ने बताया था कि आरोपी सन्नी उनके घर के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल पर चक्कर काटता रहता था। 4 अप्रैल की शाम 6 बजे वह उनकी बेटी को इसी मोटरसाइकिल पर बिठाकर भगा ले गया।

 

source link


Leave a Reply