Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक

चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक

वर्ल्ड न्यूज़ : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल मेटा को चीन से बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन सरकार ने मेटा की एजेंटिक AI स्टार्टअप Manus को खरीदने की 2 अरब डॉलर की डील रोक दी है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और चीन के बीच AI तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है. Manus को AI इंडस्ट्री का उभरता सितारा माना जा रहा था. मेटा इस अधिग्रहण के जरिए अपनी AI क्षमताओं को और मजबूत करना चाहता था, लेकिन चीन ने इस सौदे पर ब्रेक लगा दिया.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन ने 27 अप्रैल को मेटा और Manus के बीच प्रस्तावित 2 अरब डॉलर के सौदे को रद्द करने का आदेश दिया. जांच में विदेशी निवेश और संवेदनशील तकनीक के निर्यात से जुड़े संभावित नियम उल्लंघन की बात सामने आई. दिसंबर 2025 में मेटा द्वारा इस डील की घोषणा के बाद चीनी अधिकारियों ने इसकी गहन समीक्षा शुरू कर दी थी. यह अधिग्रहण लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका था, लेकिन सरकारी हस्तक्षेप ने इसे रोक दिया. इससे मेटा की AI रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है.

Manus मूल रूप से चीन में स्थापित हुआ था, लेकिन बाद में उसने अपना मुख्यालय सिंगापुर स्थानांतरित कर लिया. साल 2025 में कंपनी ने अपना जनरल पर्पज AI एजेंट पेश किया था. यह AI एजेंट वेब ब्राउजिंग, मार्केट रिसर्च, कोडिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल काम खुद कर सकता है. डीपसीक की सफलता के बाद Manus उन चीनी AI स्टार्टअप्स में शामिल हुआ, जिन्होंने ग्लोबल स्तर पर तेजी से पहचान बनाई. मेटा इस तकनीक को अपने मेटा AI असिस्टेंट और एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स में शामिल करना चाहता था.

इस डील को रोकने से अमेरिका और चीन के बीच AI को लेकर तनाव और बढ़ सकता है. चीन में कई एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई थी कि इससे एडवांस AI तकनीक एक भू राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के हाथ लग सकती है. हाल ही में Manus के CEO और चीफ साइंटिस्ट से बीजिंग में पूछताछ भी की गई थी.


Leave a Reply