Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

पुलवामा : पुलवामा के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनका मासूम बच्चा नाले में डूब गया। जानकारी के अनुसार 4 साल बेटा दबीजान नाले में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार परिवार बच्चे के साथ एक मशहूर पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक पैर फिसलने से लड़का तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। मौके पर दबीजान नाले के पानी का बहाव काफी ज्यादा था जिसके चलते उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं बताई जा रही। इसके बावजूद तुरंत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, SDRF और अन्य बचाव एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचीं टीमों द्वारा बच्चे को ढूंढने और रेस्क्यू करने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है। अभी अलग-अलग टीमें बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नाले के पास सावधानी बरतने की अपील की है।


Leave a Reply