Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अनुराग ) : हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान डेली न्यूज रिपोर्ट व वीकेंड रिपोर्ट के संपादक और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के पैटर्न प्रदीप वर्मा को Chief Communication Officer तथा एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को Chief Legal Advisor के पद से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष रोहित जसवाल, महासचिव अमनदीप कौर, वित्त सचिव नागेश कुमार, संयुक्त सचिव हरविंदर सिंह, सहायक सचिव रमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में एसोसिएशन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य होम हेल्थ केयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों और उनके स्टाफ के हितों की रक्षा, बेहतर कार्य प्रणाली विकसित करना, तथा कार्य के लिए सकारात्मक और व्यवस्थित मानकों (Working Criteria) को लागू करना है, ताकि इस क्षेत्र में सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों के कार्य वातावरण में सुधार लाया जा सके।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से संगठन को संचार और कानूनी मार्गदर्शन के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी, जिससे हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े संस्थानों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रभावी पहल की जा सकेगी।


Leave a Reply