Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing दंपत्ति ने दी जान… गांव के लोगों के पास थे अश्लील फोटो, दे रहे थे धमकियां

दंपत्ति ने दी जान… गांव के लोगों के पास थे अश्लील फोटो, दे रहे थे धमकियां

पंजाब : पंजाब के खन्ना में एक दंपत्ति ने अपनी जान दे दी। मिली जानकारी अनुसार खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दंपती के तीन बच्चे हैं, दोनों की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए। वहीं इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सरहिंद नहर के किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के पास चप्पलें और मोबाइल फोन भी पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार के पास चप्पलों पर मोबाइल फोन था। इस बीच परिवार के सदस्य भी दोनों की तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए।

जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके भाई जसवंत सिंहऔर भाभी नेहा रानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार में सवार होकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों ने सरहिंद नहर में जाकर पानी में छलांग लगा दी। गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के दो-तीन लोग उसके भाई और भाभी को परेशान कर रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो या वीडियो थे। इसी मामले को लेकर जसवंत सिंह और नेहा रानी का दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है।

गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के वह लोग उसके भाई व भाभी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे, अन्यथा वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। आरोपियों से परेशान होकर ही जसवंत सिंह और नेहा रानी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

गोताखोरों ने नेहा रानी का शव नहर से बरामद कर लिया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसके पति जसवंत सिंह की नहर में तलाश जारी है।


Leave a Reply