Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में संगरूर जेल का DSP गिरफ्तार, मामला हैरान करने वाला

पंजाब में संगरूर जेल का DSP गिरफ्तार, मामला हैरान करने वाला

पंजाब : पंजाब की संगरूर जेल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद जेल के सुरक्षा अधिकारी पर तस्करी जैसे गंभीर अपराध में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस ने छापेमारी कर डीएसपी (सुरक्षा) गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर जेल के भीतर मादक पदार्थ और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामानों की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं।

पंजाब पुलिस द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में जेल के भीतर से 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई है। यह बरामदगी इस बात की पुष्टि करती है कि जेल के भीतर से ही एक संगठित तस्करी रैकेट संचालित किया जा रहा था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस पूरे रैकेट में जेल के डीएसपी गुरप्रीत सिंह की सक्रिय भूमिका सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह न केवल इस नेटवर्क का हिस्सा थे, बल्कि वे इसके संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे यूपीआई के माध्यम से अपने परिवार के खातों में तस्करी से होने वाला पैसा मंगवा रहे थे।


Leave a Reply