Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के नगीना पंसारी के परिवार की कार का टांडा उड़मुड़ में हुआ भयानक एक्सीडेंट , तीन लोगों की हुई मौत
Terrible accident in Jalandhar's Nagina Pansari's family car in Tanda Udmur, three people died

जालंधर के नगीना पंसारी के परिवार की कार का टांडा उड़मुड़ में हुआ भयानक एक्सीडेंट , तीन लोगों की हुई मौत

जालंधर : जालंधर से दुखद खबर मिली है। खबर मिली है कि माता वैष्णों देवी में माथा टेक कर वापिस आ रहे जालंधर के नगीना पंसारी के परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई है । हादसा देर रात कार चलाते वक्त नींद का झौंका आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त चालक को नींद आने से कार स्पीड में हाईवे के पुल पर रेलिंग से जा टकराई।

मिली जानकारी अनुसार कनव अग्रवाल पुत्र मधूसुधन अग्रवाल निवासी जालंधर अपने परिवार के साथ कार में रात को माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। वह टांडा उड़मुड़ के पास पड़ते इंडस्ट्रीयल एरिया फोकल पॉइंट के पास पहुंचे तो वहां पर उनकी कार अचानक पैराफिट फिर पुल की रेलिंग का साथ स्पीड में जा टकराई । मिली जानकारी अनुसार हादसे में मौके पर ही कार में सवार कनव अग्रवाल की पत्नी महक अग्रवाल औऱ बेटी वृंदा औऱ मां रेणु की मौत हो गई।

बता दे कि इस हादसे में कनव अग्रवाल जो कि कार को खुद ड्राइव कर रहा था बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। उन्होंने सभी को कार से निकाला औऱ एम्बुलेंस को सूचित किया। बता दे कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है।


Leave a Reply