जालंधर : जालंधर जिले के भोगपुर कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ चालक ने गाड़ी को डिवाइडर में ठोक दिया। ये हादसा तब हुआ, जब आर्केस्ट्रा का शो लगाकर भांगड़ा ग्रुप की लड़कियों को लेकर कार जालंधर आ रही थी। जानकारी मिली है कि इस हादसे में अमन कौर नामक महिला डांसर की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीँ तीनों को जालंधर के पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (pims) अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी अनुसार जालंधर के एक भांगड़ा ग्रुप के साथ लड़कियां गुरदासपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने गई थी। वहीँ प्रोग्राम के बाद लड़कियों को जालंधर वापस आना था और इसके लिए भांगड़ा ग्रुप के ऑर्गेनाइजरों ने ये गाड़ी बुक की थी। वहीँ देर रात शादी में परफार्मेंस खत्म होने के बाद लड़कियां जब जालंधर के रवाना हुईं तो कार का रस्ते में एक्सीडेंट हो गया ।