Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दसूहा में भयानक हादसा, दो टिप्परों की चपेट में आई लकड़ी से लदी पिकअप, 3 युवकों की मौत
Terrible accident in Dasuha, two tippers hit a wooden-laden pickup, 3 youths died

दसूहा में भयानक हादसा, दो टिप्परों की चपेट में आई लकड़ी से लदी पिकअप, 3 युवकों की मौत

दसूहा : होशियारपुर के दसूहा में मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा हाजीपुर चौक के पास हुआ। हादसे में मरने वाले तीनों युवक गुरदासपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान रसूलपुर के रहने वाले 30 वर्षीय सुभाष पुत्र मनोहर, कृष्णा नगर के रहने वाले 30 वर्षीय दानिश पुत्र फरमान मसीह व हीरा पुत्र सरदारा मसीह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे हाजीपुर चौक में तीन वाहनों की हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट से टांडा की तरफ जा रहे दो टिप्परों बीच में एक लकड़ी से भरी पिकअप में तीन युवक सवार थे, जा रहे थे। इस दौरान सबसे आगे चल रहे टिप्पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अफरा-तफरी में स्पीड कम करने के चक्कर में पिकअप चालक ने भी ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर में इस वाहन को टक्कर मार दी। लकड़ी से भरा वाहन के दोनों टिप्परों के बीच परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचाया और आगे की कारवाही शुरू कर दी।

 

 

source link


Leave a Reply