जालंधर : जालंधर में शनिवार शाम भगवान वाल्मीकि गेट के पास पंजाब पुलिस के सस्पेंड कांस्टेबल को लोगों ने महिला की चेन झपटते हुए पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह धुनाई करके पुलिस के हवाले किया । वहीँ पकडे गए आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार वह किसी केस में लिप्त होने के कारण विभागीय कार्रवाई के चलते 3 माह से सस्पेंड चल रहा है।
वहीँ पीड़ित महिला शैफाली ने बताया कि उसके पति सुनियारा बाजार में सुनार की दुकान पर काम करते हैं। और वह अपने पति के साथ जालंधर के चरणजीतपुरा में किराये के मकान में रहती हैं। महिला ने बताया शनिवार देर शाम वह शॉपिंग के लिए निकली तो भगवान वाल्मीकि गेट के पास बाइक पर दो युवक आए। और इनमें से एक युवक ने उसकी 7 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। उसने बताया उसके चिल्लाने पर आसपास के दुकानदारों ने पीछा कर बाइक से गिराकर आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान मौका पाकर उसका दूसरा साथी फरार हो गया। वहीँ लोगों ने पकडे युवक की धुनाई की और जब पूछताछ की तो आरोपी लवप्रीत सिंह लव ने बताया कि वह पीएपी में कांस्टेबल है। और उसने वर्दी में अपनी फोटो और आईकार्ड दिखाते हुए उसने स्नैचिंग की बात मानने से इनकार कर दिया। वहीँ आरोपी से एक अन्य पुलिस मुलाज़िम का भी आई कार्ड मिला।
वहीँ सूचना मिलने पर थाना-2 के एसएचओ सेवा सिंह मोके पर पहुंचे और आरोपी को काबू किया गया । वहीँ देर रात लवप्रीत ने माना कि वारदात के समय उसके साथ पीएपी में तैनात कांस्टेबल हरविंदर सिंह भी मौजूद था। और स्नैचिंग करने वे बिना नंबर की बाइक पर आए थे। लवप्रीत ने कहा जब वह पकड़ा गया तो हरविंदर वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के आईडी कार्ड जब्त कर लिए हैं। वहीँ पुलिस ने कार्यवाही कर दी है।