Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद
Sukhwinder Singh Sukhu took oath as Chief Minister of Himachal, Rahul and Priyanka Gandhi were also present

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

शिमला : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली । वहीँ सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ लेते ही कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे और पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी के ‘रथ’ को रोक दिया है।

इस मौके कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम हिमाचल में कांग्रेस सरकार के आने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों से किए वादे पूरा करना है, जिसे हम जल्द पूरा करने पर जोर देंगे।


Leave a Reply