चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने अब पंजाबी गायकों को दो-टूक कह दिया कि गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले गाने बंद कर दो। ऐसा न किया तो सरकार सख्त एक्शन लेगी। उन्होंने कहा फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। बता दे कि गुरूवार को हुई मीटिंग में सीएम मान ने पंजाब के सभी जिलों के SSP, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है। वहीँ CM भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक तुरंत इस रूझान को बंद कर दें।