Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कार और बस का हुआ भयंकर एक्सीडेंट , दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Fierce accident of car and bus in Punjab, painful death of 6 people including two children

पंजाब में कार और बस का हुआ भयंकर एक्सीडेंट , दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मानसा : जिले के कस्बा जोगा में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक निजी कंपनी की बस व आल्टो कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार जान गंवाने वालों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है एक बच्चे की उम्र एक साल तथा दूसरे की सात साल है।

दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें से एक को रेफर कर दिया गया है। इनमें ड्राइवर के अलावा अन्य सभी लोग अमृतसर के गांव इबल खुर्द के निवासी बताए जाते हैं। कार में कुल आठ लोग सवार थे। मृतकों में कार ड्राइवर तरसेम कुमार और 31 वर्षीय महिला मनदीप कौर की पहचान हो सकी है। अन्य मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

बस की टक्कर से कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। गांव के लोगों ने कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों समेत छह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

source link


Leave a Reply