जालंधर : स्पैशल ऑपरेशन यूनिट जालंधर की टीम ने 1 किलो हैरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान रिआज अहमद खान पुत्र नूरदीन खान तथा जौहर अहमद मलिक पुत्र मोहम्मद अब्दुल मलिक दोनों वासी हलमतपुरा तहसील व थाना कुपावाड़ा जिला कुपावाड़ा जम्मू कश्मीर श्रीनगर के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए उच्च आधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर को स्पैशल ऑपरेशन यूनिट जालंधर की टीम द्वारा फोकल प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी ट्रांसपोर्ट चौंक ट्रांसपोर्ट नगर जालंधर में खड़े हैं, जिनके पास भारी मात्रा में हैरोइन है तथा वह ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर तुरंत कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी रियाज अहमद खान के पास से 750 ग्राम हेरोइन और आरोपी जोहर अहमद मलिक के पास से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए जोहर अहमद मलिक ने पूछताछ में बताया कि उसकी उम्र करीब 31 साल है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। वह किसान है तथा गलत संगत में पड़ कर हैरोइन की तस्करी करने लग गया । वह अपने दोस्त के साथ जम्मू से हैरोइन सप्लाई करने जालंधर आया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जाएगी।