Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में हुआ हंगामा , महिला ने बच्चा बदलने का लगाया आरोप
Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital

जालंधर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में हुआ हंगामा , महिला ने बच्चा बदलने का लगाया आरोप

जालंधर : यहाँ सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां भर्ती एक महिला ने कहा कि उसका बच्चा काले रंग का था, लेकिन बाद में उसे गोरा बच्चा पकड़ा दिया गया। जब उसने यही बात यहां सेहत कर्मी से पूछी तो उसे थप्पड़ मारा गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। जिसके बाद महिला ने यह तो मान लिया कि उसका बच्चा नहीं बदला गया, लेकिन पिटाई के आरोप लगाती रही। हालांकि सेहत अफसरों ने आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि किसी ने उसे थप्पड़ नहीं मारे हैं। सिर्फ समझाया गया कि बच्चा उन्हीं का है।

महिला ने बयान में बताया कि जब उन्हें बच्चा दिखाया गया तो वो काला था। इसके बाद उन्हें बच्चा दिया गया तो वो गोरा था। यह देख उन्होंने सेहत कर्मी मैडम को कहा कि उसे तो काला बच्चा दिखाया था, अब गोरा क्यों दे रहे हो तो इस बात पर उसे थप्पड़ मार दिए गए। सेहत कर्मियों ने उसे बताया कि उस वक्त बच्चा गंदा था, उसे नहला कर सौंपा गया है, इस वजह से वह साफ-सुथरा लग रहा है। यह बात बाद में महिला ने भी मान ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चा दिखाया गया तो वो गंदा था, साफ करने के बाद महिला को गलतफहमी हो गई। जो अब दूर हो गई है। महिला ने जो थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं, उसके बारे में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

 

 

source link


Leave a Reply