Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से लगाया गया दूसरा मासिक लंगर
Second monthly anchor organized by Punjab Reflection newspaper

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से लगाया गया दूसरा मासिक लंगर

कुष्ठ आश्रम में लंगर की सेवा से बड़ा और कोई पूण्य काम नही (शीतल अंगुराल)

दूसरे मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें विधायक शीतल अंगुराल

जालंधर (अनुराग) : पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत पिछले महीने की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या

पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन लगाई की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने हर दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया

जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर वेस्ट से विधायक श्री शीतल अंगुराल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सब को मुबारक देते हुए कहाँ की वो हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे, उनकी तरफ से भी लंगर में गुप्त दान भी दिया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान श्री शिंदारपाल सिंह चाहल, उप चेयरमैन प्रदीप वर्मा,संदीप कुमार,PRO धरमिंदर सोंधी,सतपाल सेतिया ने भी लंगर में सेवा की और लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर श्री नमन कपूर ने भी लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके एक दानी सज्जन ने अपना नाम न लेने की शर्त पर इस लंगर में 2100 रु की सेवा दे। श्री रमन मल्होत्रा ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री हरनेश शर्मा ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। बाकी कुछ सज्जनो द्वारा 500-500 रु का गुप्त दान भी दिया गया। फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके श्री जय देव मल्होत्रा, श्री केवल कृष्ण,सुमेश आनंद, भरत अरोड़ा,हरीश शर्मा,मानव खन्ना,राजीव छाबड़ा,डॉ ज्योति खन्ना, नीरू छाबड़ा,वंदना मेहता,राधा चौहान, सपना मनराय,मीनू बग्गा,लाड़ी ढल्ला, प्रवीन बांसल,उपस्थित थे।

 


Leave a Reply