Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing अकाली दल के विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने जालंधर उपचुनाव के लिए शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन दाखिल
Akali Dal MLA Dr. Sukhwinder Kumar Sukhi files nomination as SAD-BSP joint candidate for Jalandhar bypoll

अकाली दल के विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने जालंधर उपचुनाव के लिए शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन दाखिल

जालंधर : शिरोमणी अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार और बंगा से अकाली विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने आज जालंधर संसदीय चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और मतदाताओं से विभानकारी राजनीति करने वाले सभी दलों को करारा सबक सिखाने की अपील की तथा कहा कि अकेले शिअद-बसपा गठबंधन ही राज्य में वास्तविक बदलाव ला सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने कहा कि जालंधर ने पहले कांग्रेस और वर्तमान में आप पार्टी के कार्यकाल के दौरान नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होने कहा, ‘‘ दोनों सरकारें केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने और जिला अस्पताल को मेडिकल काॅलेज में बदलने में विफल रही है। डाॅ. सुक्खी ने कहा कि राज्य में सभी कल्याणकारी योजनाएं ठप्प हो गइ हैं।

उन्होने कहा, ‘‘ एक लाख से अधिक नीले कार्डों को काट दिया गया है, कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद किए गए आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड अब तक बहाल नही किए गए हैैं तथा राज्य में सभी महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपया प्रति देने का वादा भी पूरा नही किया गया है’’।


Leave a Reply