Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing आम जनता को त्योहारों के दौरान रेलवे ने दिया बड़ा झटका
Railway gave a big blow to the general public during festivals

आम जनता को त्योहारों के दौरान रेलवे ने दिया बड़ा झटका

जालंधर : त्योहार के दौरान रेलवे ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के अधीन आते 12 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए है। 10 रुपये में बिकने वाला प्लेटफार्म टिकट का रेट अब 30 रुपये कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के चलते स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के चलते बड़ा फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने ए-वन कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर यह रेट बढ़ाए है।

23 अक्तूबर से 6 नवंबर तक यह रेट बढ़ाए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के अधीन आते लुधियाना, जालंधर शहर, अमृतसर, जम्मू तवी, श्री वैष्णों देवी कटरा, जालंधर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, उधमपुर, पठानकोट, फिरोजपुर कैंट, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर यह रेट बढ़ा दिए गए है। फिरोजपुर डिवीजन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल का कहना है कि दीवाली और छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते रेलवे को यह फैसला करना पड़ा है। भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ाए गए है।


Leave a Reply