Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing लोक इंसाफ पार्टी सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत, मची अफरा तफरी
mla-simrjit-singh-bains-security-man-dead-after-receiving-rifle-bullet-shot-in-head

लोक इंसाफ पार्टी सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत, मची अफरा तफरी

लुधियाना : लोक इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआइ की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि राइफल साफ करते वक्त एएसआइ सेवा सिंह के सिर में गोली लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सेवा सिंह लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात थे। थाना शिमलापुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सेवा सिंह के बेटे मनिंदर सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। मनिंदर सिंह ने बताया कि घटना वीरवार सुबह की है। वह अपने छोटे भाई के साथ ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए गया हुआ था। उसके पिता ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थे। मां राजविंदर कौर रसोई में उनके लिए खाना तैयार कर रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे पिता कमरे में बैठकर अपनी राइफल साफ करने लगे। इसी दौरान राइफल से अचानक दो गोलियां चल गईं। उनमें से एक गोली पिता के सिर में जा लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां रसोई से भागते हुए कमरे की ओर आई। वहां कमरे के फर्श पर उसके पिता लहूलुहान गिरे पड़े थे। उनकी ऐसी हालत देखकर मां राजविंदर कौर के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने तुरंत पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत करार दे दिया।

 

source link


Leave a Reply