Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी सिंगर व गीतकार राज कौर संधू ने फेसबुक पेज हैक करने वालों पर कार्यवाही की मांग की
Punjabi singer and lyricist Raj Kaur Sandhu demanded action against those who hacked Facebook page

पंजाबी सिंगर व गीतकार राज कौर संधू ने फेसबुक पेज हैक करने वालों पर कार्यवाही की मांग की

जालंधर : पंजाबी सिंगर व गीतकार राज कौर संधू का फेसबुक पेज हैक करके उस पर आपत्तिजनक सामग्री डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा खुद जालंधर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज कौर संधू ने किया है। राज कौर संधू ने बताया कि उन्होंने अपना फेसबुक पेज 2014 में बनाया था। वहीँ 9 अगस्त को उन्हें किसी जानकार का फोन आया। उसने उन्हें बताया कि उनके फेसबुक पेज पर कोई आपत्तिजनक सामग्री डाल रहा है। राज कौर संधू ने कहा कि जब उन्होंने फेसबुक पेज चेक किया तो उन्हें पता चला कि किसी ने उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया है।

वहीँ राज कौर संधू ने कहा कि उन्हें डर है उनके पेज पर कोई समाज विरोधी या धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट डाल सकता है। इससे उनको बड़ी परेशानी आ सकती है । राज कौर संधू ने आम जनता, इंटरनेट मीडिया और सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं से कहा कि यदि उनके पेज पर कोई गलत सामग्री डालता है तो उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं है। वहीँ उन्होंने पुलिस विभाग से पेज हैक करने वाले हैकरों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका पेज वापस दिलवाने की भी मांग की है।

 


Leave a Reply