Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब : 3 दिन तेज तूफान और बारिश की चेतावनी, Alert पर ये जिले

पंजाब : 3 दिन तेज तूफान और बारिश की चेतावनी, Alert पर ये जिले

पंजाब : पंजाब में मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा पर अगले तीन दिन 19 मई से 21 मई तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। पंजाब में लगातार तापमान बढ़ रहा है और कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। बताया जा रहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिस कारण मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते गरज और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा 19 मई को पंजाब के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला नगर, फतेहगढ़ साहिब और एस.ए.एस. नगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 20 मई को भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश/बिजली गिरने/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। वहीं 21 मई को पंजाब के कुछ जिलों में बारिश बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।


Leave a Reply