Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का निजी स्कूलों को झटका , NCERT/CISCE की किताबों को लेकर दिया ये आदेश
punjab-government-instructs-the-managements-of-private-schools-not-to-impose-books-of-private-publishers

पंजाब सरकार का निजी स्कूलों को झटका , NCERT/CISCE की किताबों को लेकर दिया ये आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि वह सिर्फ NCERT/CISCE व संबंधित बोर्डों द्वारा प्रमाणित संस्थाओं की प्रकाशित किताबें लगाएंं। डायरेक्टर शिक्षा विभाग (एसई) ने इस संबंध में सीबीएसई, आइसीएसई और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी प्राइवेट स्कूलों के मैनेजमैंट को पत्र जारी कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है।

प्रवक्ता के अनुसार प्राइवेट स्कूलों की कुछ मैनेजमेंटों द्वारा अपने स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राइवेट प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित किताबें लगाई जा रही हैं और उनको यह किताबें और वर्दियां कुछ खास दुकानों से खऱीदने के लिए कहा जा रहा है। यह किताबें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को महंगे मूल्य पर खरीदनी पड़ रही हैं।

इस संबंध में मिली शिकायतों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को ख़ास दुकानों/फर्मों से किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से मजबूर न करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ऐसा करने की स्थिति में दोषी संस्थाओं की मान्यता/अनापत्ति प्रमाण पत्र को रद करने की चेतावनी दी है।

 

source link


Leave a Reply