Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह साथियों सहित भूख हड़ताल पर
Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail

डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह साथियों सहित भूख हड़ताल पर

पंजाब : खबर है कि वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पत्नी किरणदीप कौर ने भी अमृतपाल सिंह के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा कर दी है। अमृतपाल सिंह ने पत्नी के माध्यम से भारत व पंजाब सरकार के आगे कुछ मांगें रखी हैं।

पत्नी किरणदीप कौर ने कहा कि वह हर हफ्ते अमृतपाल सिंह से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल जाती हैं। बीते गुरुवार भी मुलाकात हुई। यहां पता चला कि अमृतपाल सिंह सहित अन्य सिंह भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल, पंजाब सरकार उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में टेलीफोन की अनुमति नहीं दे रही है। क्योंकि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगने के बाद परिवारों से बात नहीं की जाती है। अगर यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाए तो हर बार के मिलने के लिए खर्च किए जाने वाले 20-25 हजार रुपए हर परिवार के बच जाएंगे।

किरणदीप कौर ने बताया कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है। कभी दाल सब्जी में नमक नहीं डालते तो कभी रोटी में तम्बाकू मिला होता है, जो खाने लायक नहीं होता। अगर सिख कैदी अपनी बात समझाते हैं तो आगे से जवाब मिलता है, समझ नहीं आया। ऐसे दबाव के बीच कुछ सिख मानसिक पीढ़ा भोग रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करना चाहिए।


Leave a Reply