Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने अधिकारियों को पंजाब के हर रूट पर सरकारी बस चलाने के दिए निर्देश

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने अधिकारियों को पंजाब के हर रूट पर सरकारी बस चलाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज परिवहन विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में हर रूट पर सरकारी बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंजाब रोडवेज/पनबस, पीआरटीसी और राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को नई बसें खरीदने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग को समय पर अपने लक्ष्य हासिल करने चाहिए और सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

भुल्लर ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर केवल बीएस-6 चरण की बसों के संचालन की अनुमति के दिशा-निर्देशों के अनुसार नई बीएस-6 चरण की बसें खरीदने के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी आदेश दिए। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य भर में बस अड्डों के रखरखाव और सफाई को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित सार्वजनिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए और समयबद्ध तरीके से सेवा वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


Leave a Reply