Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , CM मान ने दिया 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , CM मान ने दिया 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम

पंजाब : खबर है कि पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन को उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम दे दिया है। टाइम मिलने के बाद यूनियन ने बुधवार की हड़ताल का अपना फैसला वापस ले लिया है।

यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान दोपहर को मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संदेश आया कि उन्हें मीटिंग का समय दे दिया गया है। साथ ही सीएमओ से आए संदेश में यह भी कहा गया है कि रोडवेज पनबस कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की भी कोशिश की जाएगी।

आपको बता दे आज पंजाब में करीब 3 हजार रोडवेज पनबस और पेप्सू बसों के पहिए जाम रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दो दिन 27 और 28 जून को हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के MD से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।


Leave a Reply