Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर :  कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदा छात्र, टीचर ने परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा था

बड़ी खबर : कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदा छात्र, टीचर ने परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा था

पंजाब : पंजाब से बड़ी खबर है कि यहां लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पीसीटीई कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मिली जानकारी अनुसार छात्र को टीचर ने पेपर में नकल करते हुए पकड़ा था। जब उसे सुपरिंटेंडेंट के पास ले जाया गया तो उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से पर्चियां निकलीं।

इसके बाद छात्र खुद ही मान गया और आहत होकर कॉलेज की बिल्डिंग के ऊपर चला गया और वहां से कूद गया। जब वह नीचे कूदा तो सभी लोग बाहर की तरफ भागे। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव डीएमसी अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेश सचदेव ने बताया है कि आज सुबह साढ़े 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। शमशेर गरेवाल बीकॉम फस्ट ईयर का छात्र था। उसका एनवायरनमेंटल साइंस (ईवीएस) का एग्जाम था। इस दौरान टीचर को शक हुआ कि शमशेर नकल कर रहा है। जब टीचर ने छात्र की तलाशी ली तो उसके ज्योमैट्री बॉक्स से पर्चियां मिलीं। इसके बाद टीचर शमशेर को एग्जामिनर सुपरिंटेंडेंट के पास लेकर गए। वहां छात्र से पूछताछ हुई। शमशेर ने खुद सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिखकर भी दी।

डायरेक्टर ने बताया कि नकल पकड़े जाने के बाद छात्र को घर जाने के लिए बोल दिया गया। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकलकर कॉलेज के इंजीनियरिंग ब्लॉक की बिल्डिंग में चला गया। वहां से 7वीं मंजिल से उसने छलांग लगा दी, उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।


Leave a Reply