Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवांशहर के बलाचौर में 4 युवकों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत, गर्मी में नहाने गए थे चारों
4 youths drowned in Sutlej Darya in Balachaur in Nawanshahar, went to bathe in summer

नवांशहर के बलाचौर में 4 युवकों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत, गर्मी में नहाने गए थे चारों

नवांशहर : बलाचौर के निकट स्थित एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार को औलियापुर गांव में सतलुज दरिया में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद लेकर चारों युवकों के शव तलाश कर लिए हैं। तलाशी के दौरान मौके पर सतलुज दरिया किनारे भारी भीड़ जुटी रही। युवकों के स्वजनों का रोकर बुरा हाल था।

मिली जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी से बचने के लिए चारों युवक दोपहर करीब 3.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर औलियापुर गांव के पास सतलुज नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार हरदीप कुमार उर्फ मोनी पुत्र मोहिंदर पाल, संदीप उर्फ दीपू पुत्र सुभाष, हैप्पी पुत्र अमरजीत सतलुज नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से उनके शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply