Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस जल्द फाइल करेगी चार्जशीट, लारेंस बिश्नोई समेत 15 लोगों के नाम
Punjab Police will soon file chargesheet in Sidhu Musewala murder case, names of 15 people including Lawrence Bishnoi

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस जल्द फाइल करेगी चार्जशीट, लारेंस बिश्नोई समेत 15 लोगों के नाम

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस जल्द चार्जशीट फाइल करने की तयारी में है। प्राप्त जानकारी अनुसार चार्जशीट में इस हत्याकांड के मास्टरमांइड लारेंस बिश्नोई सहित 15 लोगों के नाम हैं। पुलिस की ओर से 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। पुलिस की ओर से गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्ना से बरामद हथियारों और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर रखा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक चार्जशीट में लारेंस के अलावा जग्गू भगवानपुरिया, मनमोहन मोहना, संदीप केकड़ा, दीपक टीनू, सचिन भिवानी, केशव, अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, कशिश और एनकाउंटर में मारे गए जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्ना का नाम भी हैं। ध्यान रहे कि छह गैंगस्टरों में से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि दो पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। इस मामले में एक अन्य आरोपित दीपक टीनू फरार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मूसेवाला की हत्या के दिन थार में उसके साथ बैठे गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी गवाह बनाया गया है। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला की इसी साल बीती 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ देर बाद ही इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी।

 


Leave a Reply