Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस को नए आदेश जारी , सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसएचओ और अधिकारीयों को करना होगा ये काम

पंजाब पुलिस को नए आदेश जारी , सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसएचओ और अधिकारीयों को करना होगा ये काम

पंजाब : पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार अब एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारी अब रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने दफ्तरों में बैठेंगे। इस पहल के तहत वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे। ये आदेश डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

लोगों की ओर से आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए डीजीपी ने यह फैसला लिया है। यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिश्नर, जिला एसएसपी, सब-डिविजनल डीएसपी और एसएचओ पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का भी कर्तव्य है। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पुलिस के उपरोक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ मुख्यालय में भी लागू होंगे। पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजीपी/एडिशनल डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को तय समय पर लोगों से मिलना होगा। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि सभी को उपरोक्त आदेशों का पालन करना होगा। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये प्रयास जारी रहेंगे।


Leave a Reply