Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Sidhu Musewala's close aide Shaganpreet's anticipatory bail plea rejected, read what the High Court said

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पंजाब पुलिस ने गुरूवार को बड़ा खुलासा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश पिछले साल अगस्त में ही रची जा चुकी थी। इसका मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की। जिसे उसके भाई अनमोल, कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ और भांजे सचिन थापन ने अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। लेकिन उस वक्त यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके अलावा उन्होंने कहा लॉरेंस ने फर्जी पासपोर्ट पर अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को विदेश भेज दिया ताकि हत्या के बाद वह पुलिस के हत्थे न चढ़ें।

ADGP प्रमोद बान ने कहा कि शार्पशूटर्स 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे। वह तभी से मूसेवाला की हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। उन्होंने 27 मई को भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा संदीप केकड़ा और निक्कू ने 29 मई को मूसेवाला की रेकी की। यह दोनों मूसेवाला के घर गए थे। इन्होंने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। फिर वीडियो कॉल कर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मूसेवाला के बारे में जानकारी दी। मूसेवाला के बिना सिक्योरिटी थार जीप से जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाइक से कुछ दूर तक थार का पीछा किया। आगे रोड पर कोरोला और बोलेरो में शार्प शूटर्स मौजूद थे। उन्हें इशारा करने के बाद दोनों वहां से निकल गए।

इसके अलावा ADGP ने कहा कि मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल ही हत्या की वजह बना। उन्होंने कहा गैंगस्टर लॉरेंस को शक था कि मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ है। मिड्‌डूखेड़ा लॉरेंस का कॉलेज फ्रैंड था। मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद से ही बदला लेने के लिए लॉरेंस ने पूरी साजिश रची।


Leave a Reply