Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing अकाली नेता व (SOI) का अमृतसर जिला प्रधान 110 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार
Akali leader and (SOI) Amritsar district head arrested with 110 grams of heroin

अकाली नेता व (SOI) का अमृतसर जिला प्रधान 110 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

अमृतसर : बड़ी खबर है कि पंजाब के अमृतसर में अकाली नेता और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के अमृतसर जिला प्रधान को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि उनकी तरफ से तेजबीर सिंह को 20 जुलाई को दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी 100 ग्राम हेरोइन, एक कार और 3 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया जा चुका है।

मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गुरजीत सिंह के साथ पूछताछ के बाद ही तेजबीर सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस के रिकॉर्ड में गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।


Leave a Reply