Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने परगट सिंह काे नियुक्‍त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव
Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu appointed Pargat Singh as General Secretary of Punjab Congress

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने परगट सिंह काे नियुक्‍त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट जारी कर एक बड़ी जानकारी दी है. नवजोत सिद्धू ने जालंधर से विधायक और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्‍तान परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्‍त किया है । परगट सिंह नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते है। जिक्रयोग है इससे पहले नवजाेत सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकार नियुक्‍त किए थे।

नवजोत सिद्धू ने सोमवार सुबह ट्वीट जारी कर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्‍त किये जाने की जानकारी दी। उन्‍होंने इस संबंध में जारी पत्र ट्वीट किया। इसमें कहा गया है, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की स्‍वीकृति के बाद मैंने परगट सिंह को तुरंत प्रभाव से पंजाब कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्‍त किया है। 

 


Leave a Reply