Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्रीय जेल अमृतसर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 24 मोबाइल, 14 सिम और 100 बीड़ी बंडल बरामद

केंद्रीय जेल अमृतसर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 24 मोबाइल, 14 सिम और 100 बीड़ी बंडल बरामद

पंजाब : केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद कैदियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। इस दौरान सोमवार की रात को चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 24 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना इस्लामाबाद की पुलिस को सहायक सुपरिटेंडेंट सरबजीत सिंह द्वारा की गई शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उनके अनुसार गुरजोत सिंह निवासी गांव झंडा वाला जिला बठिंडा सूरज निवासी नजदीक दरगाह नूरी शाह इस्लामाबाद अमृतसर, अर्श जोत सिंह निवासी गांव ताजपुर अमृतसर देहाती, लव दीप सिंह निवासी गांव गगोमाहल, जोबन दीप सिंह गांव जलाल कलां अमृतसर देहाती, धर्मेंद्र सिंह निवासी प्रीत नगर मोहकमपुर अमृतसर, सुखचैन सिंह निवासी गांव खुरमानिया नजदीक अटारी बॉर्डर अमृतसर इस समय निवासी एयरपोर्ट रोड नजदीक पुरानी जेल प्रीत विहार, हरप्रीत सिंह निवासी गली नंबर 3 कोट मित सिंह तरन तारन रोड, शिव भाटिया निवासी गली नंबर 5 शरीफपुरा सामने बस स्टैंड अमृतसर, परविंदर सिंह निवासी गांव दौला जिला कपूरथला, हरि सिंह निवासी गांव सुरसिंह तरन तारन, राज प्रीत सिंह निवासी गांव चब्बा नजदीक गुरु द्वारा शहीद बाबा नोध सिंह अमृतसर और शमशेर सिंह निवासी गांव चाटीविंड से मोबाइल फोन और अन्य पाबंदीशुदा सामान बरामद किया गया है। जेल अधिकारियों और जेल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा जेल में बंद कैदियों से 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 14 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। 11 मोबाइल फोन टच वाले और 13 मोबाइल फोन कीपैड वाले हैं। इसके अलावा एक और फोन और 100 बंडल बीड़ी बरामद की गई है। थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज किया गया है।


Leave a Reply