Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब में , पीली पगड़ी पहने नजर आए
Baba Bageshwar paid obeisance at Sri Harmandir Sahib, was seen wearing a yellow turban.

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब में , पीली पगड़ी पहने नजर आए

अमृतसर : बाबा बागेश्वर धाम शनिवार को पंजाब अमृतसर की जान सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब यानी (गोल्डन टेम्पल) पहुंचे। सोशल मीडिया पर सबके चहते बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बाबा बागेश्वर धाम शनिवार को पंजाब के अमृतसर में सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब यानी (गोल्डन टेम्पल) पहुंचे। यहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाहेगुरु के शुकराना की अरदास की। साथ ही उन्होंने गुरबाणी का श्रवण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां लोगों से भी बात की।

गुरु ग्रंथ साहिब सब पर कृपा बनाएं रखे: बाबा

इस मौके पर बाबा ने बताया कि वो आज यहां आकर बहुत खुश है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो गुरु ग्रंथ साहिब से ये दुआ करते है कि वो अपनी कृपा सब पर बनाए रखे। बाबा बागेश्वर के साथ यहां इंदरजीत निक्कू भी आये।मीडिया से बातचीत में बागेश्वर बाबा ने कहा कि वह पठानकोट में तीन दिवसीय भागवत कथा व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजाब आए हैं। 21 से 23 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम होगा। 


Leave a Reply